फ़िलिस्तीनी समा समाचार एजेंसी के अनुसार, मंगलवार को ग़ज़्ज़ा पर हमलों के दौरान कम से कम 100 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए। फिलिस्तीनी प्रवक्ताअशरफ़ अल-क़दरा ने कहा कि ज़ायोनी शासन ने मंगलवार ग़ज़्ज़ा के सभी इलाक़ों में जमकर नरसंहार किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ज़ायोनी हमलों में कम से कम 100 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। हमास सहित फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूहों को नष्ट करने और अपने कैदियों को आज़ाद कराने के दावों के साथ ग़ज़्ज़ा में हमले करने वाला इस्राईल इस क्षेत्र में हफ्तों के अपराधों के बाद भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सका और प्रतिरोध के साथ बातचीत की ओर मुड़ गया है।